दिल्ली

Delhi Accident: दिल्ली के द्वारका में अस्पताल की निर्माणाधीन इमारत गिरी, 1 की मौत और 8 घायल

Dwarka Hospital Collapse: दिल्ली के द्वारका में गुरुवार की शाम बड़ा हादसा हो गया यहां एक निर्माणाधीन अस्पताल की बिल्डिंग गिर गई इसमें एक शख्स की मौत हो गई है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Delhi Accident News: दिल्ली से गुरूवार की शाम बड़ी खबर सामने आई यहां के द्वारका सेक्टर-12 में एक अस्पताल की निर्माणाधीन इमारत का बेसमेंट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 घायल हो गए, घटना होने से लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद तुरंत ही स्थानीय लोग राहत के लिए सक्रिय हो गए और इस दुर्घटना में घायलों को द्वारका के निजी अस्पताल और आईजीआई अस्पताल सेक्टर-9 द्वारका ले जाया गया।

बताते हैं कि आठ घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है वहीं एक घायल 30 साल की जिसका नाम नमली देवी था उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं क्राइम टीम को दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए सूचित किया गया है और मामला दर्ज किया गया और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!