दिल्ली

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर दिल्ली सरकार का बड़ा वार, खोये के 20 सैंपल लिए गए और छापेमारी में 11 गाड़ियां जब्त

दिल्ली में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड में, खोया से भरी गाड़ियों की जांच शुरू की गईं।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह का ऐलान 'खाद्य सुरक्षा में कोई समझौता नहीं' खोया मंडी में छापा, सैंपल जांच को भेजे गए 14 दिन में रिपोर्ट, मिलावट पर सख्त कार्रवाई होगी।

Image

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर दिल्ली सरकार का बड़ा वार, खोये के 20 सैंपल लिए गए और छापेमारी में 11 गाड़ियां जब्त

दिल्ली में त्योहारों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर फूड सेफ्टी विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। मोरी गेट की खोया मंडी में छापेमारी कर 11 नमूने लिए गए, जिनमें से 9 खोये के हैं। ये नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, रिपोर्ट 14 दिन में आएगी। अगर मिलावट पाई गई तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर कोई समझौता नहीं होगा और जांचें लगातार चलती रहेंगी।

दिल्ली में त्योहारों के मौसम को देखते हुए खाद्य सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर आज खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर खोया मंडी (मोरी गेट) में अचानक छापा मारा और 11 गाड़ियों से 11 विधिक सैंपल और 9 सर्वे सैंपल लिए गए।

ये सभी सैंपल लॉरेंस रोड स्थित सरकारी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट 14 दिनों में आएगी, जिसके बाद यदि किसी भी सैंपल में मिलावट पाई गई तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा:- हमारे लिए दिल्लीवासियों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए हम किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं करेंगे।उन्होंने बताया कि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। पूरे शहर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं चाहे वो थोक बाजार हों, निर्माण इकाइयाँ हों या वितरण केंद्र।डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया कि छापेमारी और सैंपलिंग का अभियान त्योहारों के पूरे सीजन में जारी रहेगा ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें