दिल्ली

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम; प्रदूषण नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक सफाई मशीनें और एंटी-स्मॉग गन तैनात

दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार ने नई और अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है, जिससे प्रदूषण में कमी लाने का आश्वासन दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन मशीनों के कार्य प्रदर्शन का निरीक्षण करते हुए कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण एक गंभीर चुनौती है, और इस पर काबू पाने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है।

Image

दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रण (सांकेतिक फोटो)

Photo : ANI

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजीत सिंह सिरसा ने नई मशीनों का प्रदर्शन किया, जिसमें मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, पानी के स्प्रिंकलर और एंटी-स्मॉग गन शामिल हैं। इन मशीनों को किराए पर लेकर राजधानी की सड़कों की सफाई को प्रभावी बनाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने प्रदूषण की गंभीरता को स्वीकार करते हुए बताया कि इसके समाधान हेतु पहले से बजट निर्धारित किया गया था। सरकार के अनुसार, दिल्ली में 70 सफाई मशीनें लगाई जाएंगी, जो न केवल बड़े कचरे बल्कि धूल और मिट्टी को भी साफ करेंगी, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे पहले, 20 मई को एक व्यापक स्वच्छता और धूल नियंत्रण योजना को मंजूरी दी गई थी, जिसके अंतर्गत लोक निर्माण विभाग 250 पानी के स्प्रिंकलर, 70 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें, 18 डंप वाहन और 18 पानी के टैंकर स्थापित करेगा। यह पहल दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण हेतु एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article