दिल्ली

बिन पानी सब सून! दिल्ली में पानी की समस्या, हरियाणा और यूपी से की जल की मांग

Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी के संकट के बीच दिल्ली सरकार ने पत्र लिखकर हरियाणा और यूपी से अतिरिक्त पानी की मांग की है। जिसपर हरियाणा के सीएम ने कहा कि दिल्ली में तय मात्रा से अधिक पानी दिया जा रहा है।

Image

दिल्ली में पानी की समस्या (फोटो साभार - ANI)

Delhi Water Crisis: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इन लोगों को टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। राजधानी में जल संकट के बीच दिल्ली सरकार ने हरियाणा और यूपी से अतिरिक्त पानी मांगा है। दिल्ली सरकार ने पत्र लिखकर हरियाणा और यूपी के मुख्यमंत्री से मॉनसून आने तक दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने की मांग की है। यह पत्र दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ को लिखा गया है।

आतिशी ने पानी की मांग के लिए लिखा पत्र

जल मंत्री आतिशी ने इस पत्र में लिखा है कि दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते पानी की मांग में इजाफा हुआ है। साथ ही यमुना के जरिए दिल्ली को मिलने वाले पानी में भी कमी आई है। यमुना के जलस्तर में 30 मई को भारी गिरावट आई। वजारीबाद बैराज में यमुना का जलस्तर सामान्य स्थिति में 674.50 फीट की बजाय 670.30 फीट ही रह गया है। इन स्थितियों के चलते दिल्ली में पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित करने में समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि पानी सभी लोगों की जरूरत है और स्वच्छ पेयजल लोगों का अधिकार है। पानी के बिना किसी भी हाल में काम नहीं चल सकता।

तय मात्रा से अधिक पानी दे रहा हरियाणा-यूपी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को तय मात्रा से अधिक मात्रा में पानी दे रही है। उन्होंने दिल्ली सरकार से कहा है कि वे संसाधनों के उचित प्रबंधन और वितरण पर ध्यान दें। वहीं दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में जल संकट के नाम पर राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की कोई कमी नहीं है, यहां हरियाणा और यूपी की ओर से अत्यधिक मात्रा में पानी दिया जा रहा है, दिल्ली जल बोर्ड के रिकॉर्ड से भी इसका पता चलता है।

पानी के नाम पर राजनीति कर रही दिल्ली सरकार - भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में जल संकट के दो कारण हैं। पहली वजह यह है कि दिल्ली में शोधित पानी का बड़ा हिस्सा लीकेज में बर्बाद होता है या चोरी हो जाता है। इसके लिए दिल्ली सरकार को पीनी के लीकेज और चोरी पर रोक लगानी चाहिए। वहीं दूसरी वजह यह है कि वजीराबाद और सोनिया विहार प्लाट में मिट्टी भारी है, जिसे साफ कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार वास्तविक रूप से समस्या पर काम न करके सिर्फ राजनीति करने के लिए दिल्ली और यूपी से अतिरिक्त पानी मांग रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article