Delhi Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में दिल्ली के गोल्ड खरीददारों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सोने की कीमतों में गिरावट चल रही है। ऐसे में सोने की खरीददारी के लिहाज से यह वक्त काफी बेहतर साबित हो सकता है। सोना आज, बुधवार 23 नवंबर को अपने ऑल टाइम रेट से भी काफी सस्ता मिल रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का दाम 48,400 रुपये और 24 कैरेट सोने का दाम 52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गया है। वहीं, चांदी के रेट 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 61,088 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
बता दें कि, सोने का भाव वर्ष 2020 के अगस्त महीने में अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। उस समय 22 कैरेट सोने का भाव 55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। उसके बाद से उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाया। पिछले तीन दिनों से लगातार सोने के भाव में गिरावट जारी है। 23 नवंबर को बाजार में 22 कैरट सोने का भाव 48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह अपने ऑल टाइम हाई रेट की तुलना में करीब 7,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है।
दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को सोने की कीमतों में अच्छी गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 48,400 रुपये के स्तर पर आ गई है। इससे पिछले कारोबार में 22 कैरेट सोने की कीमत 48,500 रुपये के स्तर पर थी।दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट सोने के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है। आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 100 रुपये की गिरावट के साथ 52,800 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को कारोबार में 24 कैरेट सोना 52,900 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
