दिल्ली

दिल्ली में 5 स्टार होटल की छत का हिस्सा गिरा, 2 लोग घायल

दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल के छत का एक हिस्सा सोमवार रात को गिर गया। इस घटना में एक दंपत्ति घायल हो गया। जिनके सिर में मामलू चोटें आई हैं। दंपत्ति ने इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लेकिन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Image

होटल की छत का हिस्सा गिरने से दंपत्ति घायल

Delhi News: दिल्ली में एयरपोर्ट की छत के गिरने के बाद अब एक फाइव स्टार होटल की छत गिरने का मामला सामने आया है। यह घटना आर के पुरम इलाके की है, जहां पर एक पांच सितारा होटल की छत का एक हिस्सा गिरने से एक दंपति घायल हो गया। जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिर पर आई चोट

यह घटना आर के पुरम इलाके में सोमवार रात करीब आठ बजे हुई। पुलिस ने बताया कि दंपति होटल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित ‘पूल’ के पास खड़ा था। तभी छत का एक हिस्सा ढहकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनके सिर में मामूली चोट आई है।

घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि दंपति ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article