दिल्ली

Delhi Fire: कीर्ति नगर के 3 मंजिला इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की 2 गाड़ियां; 10 लोगों को बचाया

दिल्ली के कीर्ति नगर से हाल ही एक खबर आई है, जहां आज एक 3 मंजिला इमारत में आग लग गई। हालांकि, दमकर की टीम मौके पर पहुंची और 10 लोगों को बचाया। जानकारी के मुताबिक मीटन के पैनल में आग लगने से यह हासदा हुआ। आइए जानें पूरी डिटेल-

Image

कीर्ति नगर में तीन मंजिला इमारत में लगी आग

Photo : Twitter

Delhi Fire: दिल्ली में गर्मी के बीच आग लगने के मामले भी सामने आ रहे हैं। आज भी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके मे एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। हालांकि, सूचना मिलने पर दमकर की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए पूरी मशक्कत की। दमकल कर्मियों ने बिल्डिंग मे फसे 10 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बिजली के मीटर में आग लगने से यह घटना हुई। हालांकि, अभी तक इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि की खबर नहीं।

3 मंजिला इमारत में लगी आग

जानकारी के अनुसार घटना सुबह 8:40 की है, जहां बिजली के मीटर पैनल में आग लगने से यह हादसा हुआ। जिसके बाद आग ऊपर की फ्लोर तक आग पहुंच गई और पूरी तीन मंजिल की इमारत घुएं से भर गई। हादसे में 10 फंसे हुए थे। लेकिन, समय पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने वहां फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया। मामला दिल्ली के दिल्ली के कीर्तिनगर का है। जहां समय पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कठिन परिश्रम के बाद लोगों को सही सलामत आग से बचा लिया। हालांकि, पूरे इमारत में धुआं भरने से लोगों को काफी परेशानी हुई।

मीटर में आग लगने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार कीर्तिनगर के हुए इस आग के हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन इस भीषण आग में दो स्कूटी जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल टीम ने आग से लोगों तो बचा लिया। मगर इस हादसे में संपत्ति की भी हानि हुई है। आपको बता दें कि दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथी आग लगने के मामले भी बढ़ जाते हैं। कहीं ऐसी फटने तो कहीं बिजली के मीटर में दिक्कतें आने से इस तरह की घटना होती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article