Delhi temperature: दिल्ली में बृहस्पतिवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही जब तापमान गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।मौसम विभाग के अधिकारियों ने तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जताया है और कहा है कि पारा गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार रात की तुलना में इसमें भारी गिरावट आई है, जब न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यह 24 घंटों के भीतर चार डिग्री की महत्वपूर्ण गिरावट है।
दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 64 से 46 प्रतिशत के बीच रहा।आईएमडी ने शुक्रवार को हल्के कोहरे की स्थिति का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
वहीं शिमला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और हिमपात का अनुमान जताया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
