UP Weather: यूपी में इन दिनों बदलते हुए मौसम का दौर जारी है। सुबह-शाम हल्की सर्दी तो दिन के समय हल्की धूप खिले रहने से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इसके साथ ही इस दौरान यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में राज्य में 20KM मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं 10 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। जिसके बाद कहीं-कहीं कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गृई है।
कैसा रहेगा आज का मौसम ?
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 5 दिसंबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में सुबह-शाम कहीं-कहीं ठंड और कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही विभाग ने 20 से 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इस दौरान पश्चिम और पूर्वी यूपी में मौसम साफ बना रह सकता है। विभाग ने 6 दिसंबर को भी 20 से 30 Km की प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान मौसम साफ बना रहेगा और राज्य में कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 7 से 8 मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं इस एरिया में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
| शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| लखनऊ | 11.6℃ | 29.3℃ |
| अयोध्या | 8℃ | 29℃ |
| बुलंदशहर | 10℃ | 26℃ |
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 10 दिसंबर के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं की वजह से मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो सकता है। जिससे यूपी के तापमान में गिरावट होगी और सर्दी बढ़ने की संभावना है। आने वाले 48 घंटों में यूपी के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके अलावा तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।
