दिल्ली

Delhi Crime News: लाजपत नगर में डबल मर्डर, नौकर ने की मां-बेटे की हत्या; गिरफ्तार

Delhi Double Murder: दिल्ली के लाजपत नगर में एक घर में नौकर ने मां-बेटे की हत्या हो गई। जिसके बाद आरोपी ट्रेन पकड़कर फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात कुबूल की है।

Image

फाइल फोटो

Delhi Double Murder: साउथ दिल्ली के लाजपत नगर-1 इलाके में दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आया है। जहां एक ही घर में मां और बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार घरेलू नौकर ने मालकिन की डांट से नाराज होकर दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नौकर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

आरोपी ने कुबूल किया जुर्म

आरोपी नौकर मुकेश बिहार का रहने वाला है। पुलिस के साथ पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि किसी बात को लेकर मालकिन रुचिका ने उसे डांट दिया था, जिससे उसे गुस्से आ गया और उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

महिला के पति ने किया पुलिस को फोन

डीसीपी साउथ ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि कल रात 9:43 बजे लाजपत नगर-1 से कुलदीप (44) ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी और बेटा फोन कॉल्स का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर का दरवाजा बंद है और गेट व सीढ़ियों पर खून के निशान दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गेट को जबरन खोला गया।

ट्रेन से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस को घर के अंदर एक महिला और एक बच्चे के शव मिले। जिनकी पहचान रुचिका सेवानी (42) और उनके बेटे कृष सेवानी (14) के रूप में हुई। रुचिका अपने पति के साथ लाजपत नगर मार्केट में गारमेंट की दुकान चलाती थीं। इस वारदात में मुख्य आरोपी मुकेश (24) को यूपी पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी भागते की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेन में गिरफ्तार किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article