दिल्ली

Delhi News: साइबर गिरोह का पर्दाफाश, बैंक खाते बेचकर कमाते थे मोटा कमीशन; फर्जी अफसर बन डॉक्टर से ठगे लाखों

दिल्ली के मध्य जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक डॉक्टर से 14.85 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के बुद्धदेव हजारा और मोहम्मद साहीन खान के तौर पर हुई है। ये आरोपी ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए साइबर धोखाधड़ी के गिरोह को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। जांच में पता चला कि आरोपी देशभर में हुई कम से कम दस साइबर ठगी की वारदातों से जुड़े हुए हैं।

Image

सांकेतिक फोटो

Delhi Cyber Crime: मध्य दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक डॉक्टर से 14.85 लाख रुपये ठगने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी साइबर धोखाधड़ी के गिरोह को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, जिसमें ठगी की रकम ट्रांसफर होती थी। दोनों आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच के दौरान इनके खातों से देशभर में धोखाधड़ी की कम से कम दस घटनाओं का पता चला है।

डॉक्टर को सरकारी अफसर बनकर धमकाया

दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के बुद्धदेव हजारा और मोहम्मद साहिन खान के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि पिछले साल आरोपियों ने एक डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का शिकार बनाया था। आरोपियों ने सरकारी अधिकारी बनकर डॉक्टर को डरा-धमकाकर पैसे ट्रांसफर करवाए थे। इस मामले में जबरन वसूली और ठगी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

एक आरोपी बेंगलुरु से दूसरा बंगाल से पकड़ा गया

इन आरोपियों को पकड़ने के लिए एसीपी सुरेश खुंगा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि रकम एसके राइस होलसेलर एंड ट्रेडिंग के खाते में ट्रांसफर की गई थी। तकनीकी निगरानी से आरोपी साहिन की लोकेशन बेंगलुरु में मिली, जहां से उसे 2 जुलाई को दबोच लिया गया। उसकी सूचना पर हजारा को बंगाल से गिरफ्तार किया गया। उसने खुलासा किया कि वह हर खाता 3 लाख की कमीशन पर देता था। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और गिरोह के मुख्य आरोपी की पहचान की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article