दिल्ली

Delhi News: राजधानी में युवती की गला घोंटकर हत्या, मुंबई में पकड़ा गया आरोपी

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक युवती की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आरोपी दफ्तर में शव छोड़ कर मुंबई भाग गया। पुलिस ने तकनीकी एनालिसिस करन आरोपी को पकड़ा।

Image

युवती की गला घोंटकर हत्या कर युवक मुंबई फरार

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती का शव एक बैग में पड़ा मिला। बैग में मिले इस शव की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार ये शव एक युवती का है, जिसकी गला घोटकर हत्या की गई है। दिल्ली पुलिस ने मृतक युवती और उसकी हत्या करने वाले आरोपी की पहचान कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार युवक हत्या करने के बाद फरार था,जिसे कई मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए बताया कि मृतक युवती का नाम शमा है, जिसकी हत्या 19 वर्षीय युवक द्वारा की गई है। शमा की गला घोंटकर हत्या करने के बाद युवक दिल्ली से मुंबई भाग गया था। एक अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इस युवक और शमा की शादी करने की योजना बना रहे थे। युवक को शमा का किसी और पुरुष से बात करना पसंद नहीं था।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। इस आरोपी का नाम सुल्तान बताया जा रहा है, जो दिल्ली के विश्वास नगर का निवासी है और बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का मूल निवासी है। इसने 23 वर्षीय युवती शमा की कपड़े के टुकड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके पर फरार हो गया।

प्लास्टिक की थैली में रखा था शव

सुल्तान ने शमा की हत्या कर उसके हाथ-पैर बांध कर उसके शव को प्लास्टिक की थैली में डाल दिया था। पुलिस अधिकारी द्वारा दी जानकारी के अनुसार, हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने अपना दफ्तर बंद किया, फोन बंद किया और फरार हो गया।

पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी तब मिली जब कंट्रोल रूम से गली नंबर 10, विश्वास नगर के एक दफ्तर में प्लास्टिक की बोरी में युवती का शव मिला। ये सूचना प्राप्त होते ही पुलिस दफ्तर पहुंची और छानबीन शुरू की। इस दफ्तर में ई-कॉमर्स पैकेजिंग और उसकी डिलीवरी का काम किया करता था।

शाहदरा पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने इस मामले पर बताया कि शमा के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी मदद ली जा रही है। बड़ी मशक्कत के बाद जैसे ही पता चला की सुल्तान दिल्ली से भाग कर मुंबई गया है तो डीसीपी ने पुलिस की एक टीम को उसे पकड़ने के लिए भेजा। गहन तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपी मुंबई के मुलुंड क्षेत्र में पकड़ा गया है।

झड़प के बाद की हत्या

आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस की पूछताछ से पता लगा की ये दोनों लोग एक दूसरे को 2-3 साल से जानते थे और शादी करने की योजना बना रहे थे। इससे पहले सुल्तान के परिवार वाले शमा घर शादी तय करने जाते उससे पहले ही सुल्तान से शमा की हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि इन दोनों के बीच सुल्तान के दफ्तर में झड़प हो गई थी। ये इतनी बढ़ गई कि सुल्तान ने शमा की हत्या कर दी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article