दिल्ली

दिल्ली क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 9 साल से फरार अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने विशेष सूचना के आधार पर उसे योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया। बताया दें कि अदालत ने 2016 में लूटपात की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को अपराधी घोषित किया था।

Image

9 साल फरार अपराधी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 9 साल से फरार शातिर अपराधी अकिल को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। उपायुक्त विक्रम सिंह के अनुसार, अकिल को सीमापुरी इलाके से पकड़ा गया। जानकारी के लिए बता दें कि यह गिरफ्तारी 9 मई 2014 की एक घटना से जुड़ी है। जब साहिबाबाद पुलिस की टीम ने लूटपाट के मामले में छापेमारी की थी। लेकिन उस दौरान वह पुलिस से बचकर भागने में कामयाब हो गया था। लंबे समय के बाद पुलिस ने अब अपराधी अकिल को गिरफ्तार किया।

9 साल के फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2014 में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम ने छापेमारी की थी। उस समय, पुलिस टीम ने आरोपियों नौशाद, अजीज और शेरू को पकड़ने का प्रयास किया। छापेमारी के दौरान, अकिल और उसके भाई शेरू ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचा। इस हमले के बाद पुलिस ने दंगा और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की। अकिल को पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला और 30 सितंबर 2016 को अदालत द्वारा अपराधी घोषित कर दिया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने की गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच ने 15 जून 2025 को सूचना मिलने पर योजनाबद्ध कार्रवाई की और हेड कांस्टेबल प्रिंस के नेतृत्व में टीम ने अकिल को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है, क्योंकि यह लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी को पकड़ने में मदद करती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article