दिल्ली

केजरीवाल से 1000 गुना बेहतर हैं CM आतिशी, दिल्ली LG ने AAP सुप्रीमो पर कसा तंज

Delhi News: इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में सक्सेना ने कहा, मुझे आज खुशी है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला हैं और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह अपने पूर्ववर्ती से हजार गुना बेहतर हैं। जाहरि है उनका इशारा पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की तरफ था।

Image

अरविंद केजरीवाल, वीके सक्सेना व सीएम आतिशी।

Photo : PTI

Delhi News: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी की प्रशंसा करते हुए AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने, कहा कि सीएम आतिशी अपने पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल से हजार गुना बेहतर हैं। इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में सक्सेना ने कहा, मुझे आज खुशी है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला हैं और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह अपने पूर्ववर्ती से हजार गुना बेहतर हैं।

उपराज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में शामिली हुईं आतिशी की ओर देखकर यह टिप्पणी की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आतिशी ने भी छात्राओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में सक्सेना ने छात्राओं से कहा, जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपके सामने चार मार्गदर्शक बातें होती हैं। पहला है स्वयं के प्रति आपकी जिम्मेदारी, दूसरा है अपने माता-पिता और परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी, जबकि तीसरा है समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी। उन्होंने कहा, चौथी जिम्मेदारी यह है कि आप स्वयं को एक ऐसी महिला के रूप में साबित करें, जिसने लिंग भेदभाव की दीवार को तोड़ा और सभी क्षेत्रों में दूसरों के बराबर खड़ी हुई।

कैलाश गहलोत ने दिया था इस्तीफा

एलजी वीके सक्सेना की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब हाल ही में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और कैबिनेट मिनिस्टर कैलाश गहलोत ने पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी की लीडरशिप पर कई आरोप भी लगाए थे। इस्तीफे के अगले दिन कैलाश गहलोत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

सितंबर में केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा

बता दें, आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच शासन तथा नौकरशाही पर नियंत्रण सहित कई मुद्दों को लेकर टकराव जारी है। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे केजरीवाल ने सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि वह जनता से ईमानदारी का प्रमाण पत्र मांगेंगे। केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article