दिल्ली

Delhi Car Blast: 'शाम 6 बजकर 52 मिनट पर एक धीमी गति से गाड़ी..', कार धमाके पर क्या-क्या बोले दिल्ली पुलिस कमिश्नर?

Delhi Car Blast कार धमाके की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर, सतीश गोलचा ने कहा कि आज करीब 6 बजकर 52 मिनट पर स्लो मूविंग गाड़ी में धमाका हुआ। इस धमाके की वजह से आस-पास गाड़ियां क्षितग्रस्त हुई। हम इस हमले की जांच कर रहे हैं। इस घटना में कुछ लोगों की मौत हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह को सारी जानकारी दी जा रही है।

Image

दिल्ली कार धमाके को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

Photo : PTI

Delhi Car Blast: दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ। इस कार धमाके में 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 24 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घटनास्थल पर एनआईए की टीम पहुंची है।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

धमाके की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर, सतीश गोलचा ने कहा कि आज करीब 6 बजकर 52 मिनट पर स्लो मूविंग गाड़ी में धमाका हुआ। इस धमाके की वजह से आस-पास गाड़ियां क्षितग्रस्त हुई। हम इस हमले की जांच कर रहे हैं। इस घटना में कुछ लोगों की मौत हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह को सारी जानकारी दी जा रही है।

धमाके की जल्द हो जांच: अमित शाह

अमित शाह ने एनआईए, एनएसजी, फोरेंसिक विज्ञान के प्रमुखों को लाल किले के पास धमाके की जांच में सहायता के लिए टीम भेजने और सबूत इकट्ठा करने का निर्देश दिया।

महाराष्ट्र में भी हाई अलर्ट

कार में हुए विस्फोट के बाद महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई के लिए ‘एहतियाती अलर्ट’ जारी किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में जिला स्तर पर सभी यूनिट कमांडर और आयुक्तों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है और राज्य तथा मुंबई में अहम स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में भीषण विस्फोट हुआ जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई तथा 24 लोग घायल हो गए।

मेट्रो स्टेशन और दुकानों के शीशे टूटे

यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। धमाके की वजह से दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं। वहीं, मेट्रो स्टेशन गेट में लगे शीशे के दरवाजे भी टूट गए।

चांदनी चौंक बाजार कल तक के लिए बंद

धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस बीच नजदीक की चांदनी चौक मार्केट को कल तक के लिए बंद कर दिया गया है। लाल के आसपास के पूरे इलाके और सड़कों को बंद कर दिया गया है। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई और उसकी चपेट में 7-8 और गाड़ियां भी आ गईं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें