दिल्ली

Delhi News: मोती नगर में बैंक्वेट हॉल में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Delhi News in Hindi (दिल्ली की खबर): दिल्ली के मोती नगर में गोल्डन बैंक्वेट हॉल में सोमवार रात को भंयकर आग लग गई। घटनास्थल पर 18 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। राहत की बात ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Image

दिल्ली के बैंक्वेट हॉल में आग

Delhi Banquet Hall Fire: दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर 18 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि अभी तक आग के कारणों और उससे हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आग के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम

आग की यह घटना सोमवार रात 8:47 बजे मोती नगर क्षेत्र में स्थित गोल्डन बैंक्वेट हॉल में हुई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए तेजी से काम किया और स्थिति को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भी मौके पर मौजूद है। इस घटना ने सुरक्षा मानकों और अग्निशामक उपायों की जरूरत को फिर से उजागर किया है, खासतौर पर ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article