दिल्ली

दिल्ली एयरपोर्ट बना दुनिया से भारत का नया कनेक्शन पॉइंट; पूर्व और पश्चिम के बीच नई उड़ानों के साथ बना ग्लोबल गेटवे

भारत की राजधानी दिल्ली अब सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि दुनिया का नया ट्रांजिट सेंटर बन गई है। एयर इंडिया और इंडिगो की नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट अब पूर्व और पश्चिम के बीच भारत का असली “ग्लोबल गेटवे” बनकर उभर रहा है।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

Delhi Airport International Connectivity: दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अब सचमुच ‘पूर्व और पश्चिम के बीच पुल’ बन गया है। जीएमआर एरो-नेतृत्व वाले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के संचालन में, यह हवाईअड्डा दुनिया का बड़ा ट्रांजिट हब बनता जा रहा है। पिछले एक साल में (सितंबर 2024 से अगस्त 2025 के बीच) दिल्ली एयरपोर्ट से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट यात्रियों की संख्या 6.7 लाख तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 34% ज्यादा है। यानी अब और ज्यादा यात्री एशिया और यूरोप के बीच सफर में दिल्ली को पसंद कर रहे हैं।

एयर इंडिया और इंडिगो इसमें सबसे आगे हैं। एयर इंडिया ने कुल ट्रांजिट ट्रैफिक का 67% और इंडिगो ने 25% संभाला। दोनों मिलकर दिल्ली एयरपोर्ट के 90% से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक को संभाल रहे हैं। DIAL के CEO विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा, “दिल्ली एयरपोर्ट अब सच में ग्लोबल कनेक्टिविटी का केंद्र बन चुका है। चाहे लंदन की बिज़नेस ट्रिप हो, बैंकॉक की छुट्टियां हों या टोक्यो की सांस्कृतिक यात्रा।” दिल्ली एयरपोर्ट अब भारत–थाईलैंड के बीच सबसे बड़ा गेटवे भी बन गया है, जहां से हर हफ्ते 120 उड़ानें चार शहरों बैंकॉक, फुकेत, क्राबी और डॉन मुआंग के लिए रवाना होती हैं।

इसके अलावा, एयर इंडिया और इंडिगो आने वाले समय में कई नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने जा रहे हैं — दिल्ली से मैनचेस्टर (15 नवंबर), हनोई (20 दिसंबर) और ग्वांगझू (10 नवंबर) के लिए सीधी सेवाएं शुरू होंगी। साथ ही, जापान एयरलाइंस जनवरी 2026 से नई दिल्ली और टोक्यो नारिता के बीच नई उड़ान सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। इन नई कनेक्टिविटीज़ के साथ, दिल्ली एयरपोर्ट अब दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे आधुनिक और बेहतर जुड़ा हुआ हवाईअड्डा बन गया है, जो भारत को वैश्विक स्तर पर पहले से कहीं अधिक तेजी और सुविधा के साथ जोड़ रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

प्रेरित कुमार
प्रेरित कुमार Author

मैं एक जिज्ञासु पत्रकार हूँ, जो खबरों के हर पहलू को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में ... और देखें

End of Article