दिल्ली

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सांसों पर प्रदूषण का पहरा, वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बरकरार; AQI फिर से 400 के पार

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बरकरार है। एक बार फिर से एक्यूआई का लेवल 400 के पार पहुंच गया है। इससे पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को भी गिरकर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई थी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में धुंध भरी स्थिति बनी हुई है, और रविवार को अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 7:30 बजे दिल्ली का कुल एक्यूआई 428 पर था, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के 35 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से अधिकांश ने एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया, जो ‘गंभीर’ स्थिति को दर्शाता है।

Delhi NCR की हवा खराब

सीपीसीबी के उपायों के अनुसार, शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 और 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर को गंभीर प्लस की श्रेणी में माना जाता है। दिल्ली-एनसीआर के शहरों फरीदाबाद में वायु प्रदूषण का स्तर 268, गुरुग्राम में 287, गाजियाबाद में 379, ग्रेटर नोएडा में 342 और नोएडा में 304 रहा।

दिल्ली में कहां-कितना रहा AQI?

दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई स्तर 400 से ऊपर रहा - आनंद विहार में 457, अशोक विहार में 466, आया नगर में 426, बवाना में 471, डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 415, द्वारका सेक्टर 8 में 445, दिलशाद गार्डन में 448 , आईटीओ में 411, जहांगीरपुरी में 466, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 419, मंदिर मार्ग में 434, मुंडका में 463, नजफगढ़ में 402, नरेला में 444, नेहरू नगर में 442, नॉर्थ कैंपस डीयू में 427, एनएसआईटी द्वारका में 410, 409 ओखला फेज 2 में, पटपड़गंज में 439, पंजाबी बाग में 442, पूसा में 407, आरके पुरम में 434, रोहिणी में 449, शादीपुर में 457, सिरी फोर्ट में 405, सोनिया विहार में 440, विवेक विहार में 454 और वजीरपुर में 463 रहा।

गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा

इससे पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को भी गिरकर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई थी। अक्टूबर से दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब हो रही है। इसके मुख्य कारण मौसम में ठंडक, हवा का धीमे बहना, पटाखे, पराली जलाना और वाहनों से होने वाला प्रदूषण हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पराली जलाने का असर दिल्ली पर भी पड़ता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने शुक्रवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का चरण 3 लागू कर दिया है। यह कदम प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए उठाए गए हैं।

इनपुटः आईएएनएस

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article