दिवाली से ठीक एक दिन पहले दिल्ली एनसीआर की हवा काफी खराब हो गई है। दिल्ली का हवा अब 'बहुत खराब' हो गई है, जिसके बाद अब दिल्ली एनसीआर में ग्रेप 2 लागू कर कर दिया गया है। दिवाली के बाद हर साल दिल्ली प्रदूषण की समस्या से जुझती रही है, अब दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा खराब होना चिंताजनक बताया जा रहा है।
GRAP 2 (Graded Response Action Plan - Stage 2) क्या होता है?
GRAP दिल्ली और NCR में वायु प्रदूषण की गंभीरता के अनुसार लागू किया जाने वाला एक आपातकालीन कार्य योजना है। इसे EPCA (Environment Pollution Control Authority) और अब CAQM (Commission for Air Quality Management) द्वारा लागू किया जाता है। GRAP Stage 2 तब लागू होता है जब AQI (Air Quality Index) "Very Poor" (301-400) श्रेणी में पहुंचता है।
GRAP-2 के तहत क्या प्रतिबंधित हो जाता है?
- डीजल जनरेटर (DG sets) पर प्रतिबंध (कुछ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर)
- निर्माण और तोड़-फोड़ (Demolition) गतिविधियों पर कुछ प्रतिबंध
- कोयले और लकड़ी के जलने पर रोक
- खुले में कूड़ा जलाने पर सख्ती
- सड़कों की मैकेनिकल सफाई और पानी का छिड़काव
- सड़कों पर धूल नियंत्रण उपायों को बढ़ाना
- नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन उपयोग करने की सलाह
दिल्ली में कितना प्रदूषण
आनंद विहार में सबसे अधिक एक्यूआई 430 रहा, इसके बाद वजीरपुर (364), विवेक विहार (351), द्वारका (335) और आरके पुरम (323) का स्थान रहा। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सिरी फोर्ट, दिलशाद गार्डन और जहांगीरपुरी जैसे अन्य क्षेत्रों में एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। पंजाबी बाग में 313, नेहरू नगर में 310, अशोक विहार में 305 और बवाना में 304 रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
