दिल्ली

Delhi Air Pollution: राजधानी में प्रदूषण की मार बरकरार, कई इलाकों में AQI 400 के पार

Delhi Air Pollution: दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई आज गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह के समय दिल्ली का एक्यूआई 399 था। आने वाले दिनों में भी प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Image

दिल्ली में आज सुबह AQI 399 रहा

Delhi Air Pollution: दिल्ली का प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा। आज भी दिल्ली के कई इलाकों की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह राजधानी का एक्यूआई 399 रहा। दिल्ली के कई इलाकों में आज एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी दिल्लीवालों को प्रदूषण से राहत नहीं मिलने वाली है। वीकेंड पर भी दिल्ली की हवा गंभीर रहने का अनुमान है। जहरीली हवा लोगों के स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डाल रही है। प्रदूषण और स्मॉग के चलते लोगों को सांस में परेशानी, सिरदर्द, थकावट जैसी परेशानियां सता रही हैं। दिल्ली की हवा में घुले जहर को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को राजधानी से दूरी बनाने की सलाह दे रहे है।

दिल्ली-एनसीआर का AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार का एक्यूआई 411, वजीरपुर का 443, आरके पुरम का 422 और अलीपुर का एक्यूआई 432 दर्ज हुआ है। इसके अलावा एनसीआर इलाके में आज हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। यहां सबसे प्रदूषित शहर फरीदाबाद रहा। एनसीआर में नोएडा का एक्यूआई 353, ग्रेटर नोएडा का 336, गाजियाबाद का 361, गुरुग्राम का 331 और फरीदाबाद का 398 रहा। आने वाले दिनों में दिल्ली का प्रदूषण गंभीर और बेहद खराब की स्थिति के बीच झूलते रहने का अनुमान है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली के मौसम की बात करें तो राजधानी में देर से ही सही पर ठंड की शुरुआत हो चुकी है। यहां का तापमान लगातार गिर रहा है। गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर को दिल्ली में बारिश की संभावना बनी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article