दिल्ली

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत, चालक फरार

दिल्ली के प्रसाद नगर में ट्रक की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक गोरखपुर के निवासी थे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Image

दिल्ली में दर्दनाक हादसा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली में ट्रक की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी की सहायता से ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर का है। मृतकों की पहचान आयुष और अनुभव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दोनों चचेरे भाई थे और गोरखपुर के निवासी थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से दोनों भाईयों की मौके पर मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है। यह घटना स्थानीय समुदाय में शोक और चिंता का कारण बनी है, और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें