दिल्ली

Death in Delhi: दिल्ली में दम घुटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मच्छर भगाने वाली क्वाइल की वजह से हुई मौत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 31, 2023, 01:02 PM IST

Death in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक साथ 6 लोगों की मौत हो गई है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में गुरुवार रात परिवार के 8 लोगों में से 6 की दम घुटने से मौत हो गई।

Image

दिल्ली में दम घुटने से 6 लोगों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में एक साथ 6 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर-पूर्व दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में गुरुवार रात परिवार के 8 लोगों में से 6 की दम घुटने से मौत हो गई। मरने की वजह मच्छर भगाने वाली दवा को बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मच्छर भगाने के लिए तकिए के पास ही कॉइल जलाकर सभी सो रहे थे, तभी तकिए में आग लग गई। झुलस के दो की मौत हो गई। जबकि 4 की दम घुटने से मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जिला ने कहा कि शास्त्री पार्क इलाके में एक परिवार के 6 लोग अपने घर में मृत पाए गए, जब वे सो रहे थे, तब उनके शरीर में सांस के जरिये कार्बन मोनोऑक्साइड पहुंच गया। जो रात भर मच्छर भगाने वाली दवा के जलने के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुई थी।

एडिशनल डीसीपी संध्या स्वामी ने कहा कि मॉस्किटो रिपेलेंट जलाने की वजह लगी आग में दम घुटने से एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौत हो गई और दो लोगों की हालत गंभीर है। आगे की जांच चल रही है।

दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 9 बजे एक कॉल आई। जिसमें बताया गया कि एक घर में आग लग गई है। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब घर के सभी 9 सदस्य बेसुध पड़े मिले। उसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों कमें 4 वयस्क पुरुष और एक महिला शामिल है। जबकि एक बच्चे की भी मौत हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article