दिल्ली

Majnu ka Tila: दिल्ली के मजनू का टीला में 'अतिक्रमण' को लेकर अभियान चलाने जा रहा DDA

encroachment in Majnu ka Tila Delhi: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीडीए ने अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस से अनुरोध किया है।

Image

मजनू का टीला अतिक्रमण (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. मजनू का टीला गुरुद्वारा के दक्षिण में यमुना बाढ़क्षेत्र पर अतिक्रमण के खिलाफ 'अतिक्रमण हटाओ' अभियान
  2. अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार और रविवार को तोड़फोड़ अभियान चलाने का प्रस्ताव है।'
  3. मजनू का टीला में ज्यादातर पाकिस्तानी से आये हिंदू रह रहे हैं

encroachment in Majnu ka Tila: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 13 और 14 जुलाई को मजनू का टीला गुरुद्वारा के दक्षिण में यमुना बाढ़क्षेत्र पर अतिक्रमण के खिलाफ 'अतिक्रमण हटाओ' अभियान चलायेगा। डीडीए ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी।मजनू का टीला इलाके में रहने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार देर शाम डीडीए से ये नोटिस मिला।

मजनू का टीला में ज्यादातर पाकिस्तानी से आये हिंदू रह रहे हैं।नोटिस के अनुसार, मजनू का टीला इलाके में गुरुद्वारा के दक्षिण में डीडीए की जमीन पर अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए। याचिकाकर्ता ने गुरुद्वारा को छोड़कर बाकी की जमीन पर अतिक्रमण को हटाने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

यमुना बाढ़क्षेत्र पर अतिक्रमण के खिलाफ 13 और 14 जुलाई को तोड़फोड़ अभियान

नोटिस में इस कदम के पीछे राष्ट्रीय हरित अधिकरण के तीन अप्रैल के आदेश और दिल्ली उच्च न्यायालय के 12 मार्च के आदेश का हवाला दिया गया है।नोटिस के मुताबिक, 'मजनू का टीला गुरुद्वारा के दक्षिण में यमुना बाढ़क्षेत्र पर अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार और रविवार को तोड़फोड़ अभियान चलाने का प्रस्ताव है।'

'क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि वे 12 जुलाई तक क्षेत्र खाली कर दें नहीं तो...

नोटिस में बताया गया कि प्रभावित परिवार दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के आश्रय स्थलों में अस्थायी रूप से शरण ले सकते हैं। नोटिस के मुताबिक, 'क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि वे 12 जुलाई तक क्षेत्र खाली कर दें नहीं तो 13 जुलाई या उसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जाने वाले तोड़ोफोड़ अभियान के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें