दिल्ली

DDA Demolition: डीडीए की हाई कोर्ट से बड़ी अपील, इन स्थानों पर चल सकता है बुलडोजर; जाने क्या है माजरा

DDA Demolition: महरौली रिज क्षेत्र में स्थित 700 साल पुराने मस्जिद को गिराने के बाद डीडीए ने एक चौंका देने वाला कदम लिया है। डीडीए ने अतिक्रमण हटाओ के तहत अब कब्रिस्तान और मदरसा से स्टे वेकेशन हटाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की है।

Image

डीडीए अतिक्रमण हटाओ अभियान

DDA Demolition: दिल्ली में बुलडोजर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां आए दिन किसी न किसी अतिक्रमण को हटाने का काम चल रहा है। इसके चलते महरौली में 700 साल पुरानी ऐतिहासिक मस्जिद को ध्वस्त करने किया गया था। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि डीडीए ने एक और चौंका देने वाला बड़ा कदम उठाया है, जिसको लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में अपील भी की गई है। बता दें कि डीडीए ने दिल्ली कंगाल शाह कब्रिस्तान और मदरसे को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में स्टे वेकेशन हटाने के लिए याचिका दायर की है। डीडीए का कहना है कि इन दोनों ढांचों का निर्माण अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करके किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार डीडीए का कहना है कि इन पर से स्टे वेकेशन हटाने के बाद डीडीए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दोनों ढांचों को हटाया जाएगा। जिस प्रकार डीडीए अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है, उसके अनुसार संभावना है कि बुलडोजर अब कब्रिस्तान और मदरसे पर भी चलेगा।

रिज की जमीन पर मदरसा

हाई कोर्ट के सामने स्टे वेकेशन हटाने की अपील करते हुए डीडीए ने कहा कि दिल्ली धौला कुआं इलाके में बना कंगाल शाह कब्रिस्तान रिज और शाही मदरसा रिज की जमीन पर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि रिज क्षेत्र में किसी भी प्रकार निर्माण प्रतिबंधित है। ऐसे में यहां बना ये मदरसा और कब्रिस्तान अवैध है। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए डीडीए ने याचिका दायर की है। ऐसे में यदि हाई कोर्ट स्टे वेकेशन हटाने का आदेश देता है तो अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत इस जमीन को खाली करवाया जाएगा।

हाई कोर्ट ने जार किया नोटिस

डीडीए की याचिका और दलील सुनने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने मदरसा प्रबंधन समिति के लिए एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के तहत उनसे 10 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। यदि मदरसा प्रबंधन समिति 10 दिन के भीतर कोई जवाब नहीं देती है तो डीडीए कंगाल शाह कब्रिस्तान रिज और शाही मदरसा पर कार्रवाई कर सकता है। बता दें कि इससे पहले अतिक्रमण हटाओ के तहत महरौली में स्थित 700 साल पुरानी मस्जिद को हटाया गया था। कहा गया था की मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से रिज क्षेत्र में किया गया है। उसी प्रकार से अब रिज क्षेत्र में बने मदरसा और कब्रिस्तान को हटाने का कार्य किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article