दिल्ली

Delhi Cold Wave: दिल्ली वालों पर सर्दी और प्रदूषण की दोहरी मार, वीकेंड पर फिर से शीतलहर की मार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 07:16 AM IST

Delhi Cold weather:आईएमडी ने कहा कि लोधी रोड, पालम, जाफरपुर और मयूर विहार सहित राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे गिर गया।

Image

दिल्ली आने वाली कम से कम 21 ट्रेन कोहरे के कारण डेढ़ से पांच घंटे तक विलंबित हुईं

Photo : BCCL

Cold Wave in Delhi: दिल्ली में सर्दी का सितम मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान हिमालय से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में चलीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह के दौरान हल्का कोहरा छाने की वजह से दृश्यता घट गई, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।सिंधु-गंगा के मैदानी क्षेत्र और देश के मध्य व पूर्वी हिस्सों के इलाकों में घना कोहरा छाने से रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ।आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस कुछ इलाकों में दर्ज किया गया है वहीं अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी।अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत बहुत घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है।दिल्ली में प्रदूषण की वजह से भी बहुत ज्यादा स्थिति खराब देखने को मिल रही है आज दिल्ली का AQI बहुत खराब श्रेणी में है पीएम 2.5 दिल्ली का 353 है।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली आने वाली कम से कम 21 ट्रेन कोहरे के कारण डेढ़ से पांच घंटे तक विलंबित हुईं।इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण सोमवार की रात पांच उड़ानों का मार्ग जयपुर की ओर परिवर्तित किया गया।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, 'कोहरे और आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में कड़ाके की ठंड रही। दिल्ली के कुछ हिस्सों और राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 'शीत दिवस' की स्थिति देखी गई।”एक 'शीत दिवस’ तब होता है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है। एक ‘गंभीर ठंडा दिन’ तब होता है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक कम होता है।

अगले दो दिन तक मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना

दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिन तक मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सप्ताहांत में एक बार फिर शीतलहर चलेगी और तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

'बहुत घना’ कोहरा और 'शीत दिवस' की स्थिति जारी रहने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में 'घना' से 'बहुत घना’ कोहरा और 'शीत दिवस' की स्थिति जारी रहने की संभावना है। साथ ही कहा, “अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच रहने पर ‘बेहद घना कोहरा’, 51 मीटर से 200 मीटर के बीच ‘घना कोहरा’, 201 मीटर से 500 मीटर के बीच ‘मध्यम कोहरा’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच रहने पर ‘हल्का कोहरा’ माना जाता है। आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है। शीतलहर की घोषणा तब भी की जाती है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो।न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस रहने या सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहने पर ‘भीषण’ शीतलहर की घोषणा की जाती है।

दिल्ली में मंगलवार को 24 घंटे में AQI शाम चार बजे तक 385 दर्ज किया गया

दिल्ली में मंगलवार को 24 घंटे में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम चार बजे तक 385 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने वायु प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी के मद्देनजर सोमवार को ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान’ के तीसरे चरण के तहत पाबंदी लागू की थी। इसके तहत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में गैर जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article