Delhi News: दिल्ली के केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड प्लांट में 40 फुट गहरे बोरवेल में एक शख्स के गिरने की जानकारी सामने आई है। देर रात कॉल के माध्यम से शख्स के बोरवेल में फंसे होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की टीम ने शख्स को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है। बचाव अभियान कई घंटे से जारी है, लेकिन अभी तक तक शख्स को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली थी। लंबे समय की मेहनत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने जल बोर्ड के बोरवेल में गिरे शख्स को बाहर निकाल लिया और उसे अस्पताल ले जाया गया है। बोरवेल से निकाले गए शख्स की मौत हो गई है। इस शख्स की उम्र 20 से 22 साल बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
बच्चे को निकालने के लिए खोदा जाएगा बोरवेल
बोरवेल में गिरे शख्स को बाहर निकालने के लिए सबसे पहले रस्सी का प्रयोग किया गया था। एनडीआरएफ की टीम के रस्सी की सहायता से शख्स को बाहर निकालने का प्रयास असफल हो गया है। जानकारी के अनुसार, शख्स 40 फुट की गहराई में गिरा है, इसके लिए उसे बाहर निकालना मुश्किल हो रहा है।
शख्स के रेस्क्यू के लिए आई दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शख्स को बाहर निकालने के सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही बच्चे को बाहर निकाल लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चे की पहचान अभी तक नहीं हुई है, न ही इससे संबंधित कोई अन्य जानकारी प्राप्त हुई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और बच्चे को बाहर निकालना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
बंद पड़े बोरवेल को सील करने के आतिशी ने दिए आदेश
इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि NDRF की टीम बचाव का कार्य कर रही है। आतिशी ने घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए दिल्ली में बंद पड़े सभी प्राइवेट और सरकारी बोरवेल को 48 घंटे के अंदर वेल्डिंग करके सील करने के आदेश दिए है और इसकी एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए भी कहा है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
