दिल्ली

Delhi Accident: साउथ दिल्ली में कोहरे का कहर, डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत

Delhi Accident: पूरी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है। इस दौरान धुंध के कारण सुबह एक ऑडी कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Image

साउथ दिल्ली में कोहरे का कारण डिवाइडर से टकराई कार

Delhi Accident: साउथ दिल्ली के बीकाजी कामा प्लेस पर एक सड़क दुर्घटना हो गई है। यहां ऑडी गाड़ी ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धुंध के कारण कार चालक को रास्ता सही से न दिखने के कारण उसने ऑडी को डिवाइडर पर चढ़ा दिया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

पुलिस ने बताया कि वाहन चालक कार घटनास्थल पर छोड़ वहां से फरार हो गया है। पुलिस ने ऑडी कार बरामद कर ली है और उसमें सवार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली में कोहरे का कहर

मौसम विभाग ने दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। शुक्रवार को भी शहर में घना कोहरा छाया हुआ था और आज भी दिल्ली में सुबह की शुरुआत घने कोहरे की मोटी चादर के साथ हुई। कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित रहा है। जीरो विजिबिलिटी के चलते लोगों को सतर्क रहते हुए वाहन चलाने के लिए कहा जा रहा है। वाहन को लाइट जलाकर धीमी गति में वाहन चलाने की सलाह दी गई है, ताकि कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article