दिल्ली

दिल्ली के चाणक्यपुरी में दर्दनाक हादसा, कार में अचानक लगी आग; चालक की जलकर मौत

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में बिजवासन रोड फ्लाईओवर के पास एक जली हुई कार मिली। जिसके अंदर एक जला हुआ शव भी बरामद हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि यह शव चालक है जो कार में आग लगने के कारण बाहर नहीं निकल पाया।

Image

फाइल फोटो

Delhi Car Fire: दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजवासन रोड फ्लाईओवर के पास एक कार में अचानक आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जली हुई कार की जांच करने पर अंदर एक शव मिला, जो पूरी तरह जला हुआ था।

दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कार में आग लगने की सूचना सोमवार रात करीब 10 बजकर 32 मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि दमकल के दो वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और रात 11 बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।अधिकारी ने कहा, ‘‘आग बुझाने के बाद अधिकारियों को वाहन के अंदर से एक व्यक्ति का शव मिला जो पूरी तरह जला हुआ था।’’

आग लगने पर कार से नहीं निकल पाया चालक

अधिकारी ने बताया कि कार में मिले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस की छानबीन में पता चला कि कार में मिला शव चालक का है, इस हादसे के दौरान वह बाहर नहीं निकल पाया। इस कारण उसकी जलकर मौत हो गई। शव को मोर्चरी में भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article