दिल्ली

Delhi News: दिल्ली में फिर चला बुलडोजर, सैकड़ों अवैध झुग्गियां होंगी जमींदोज

दिल्ली के अशोक विहार स्थित जेलरवाला बाग में सोमवार को भारी पुलिस बल की निगरानी में बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान दोपहर तक एक हजार से अधिक झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे कई लोग अपना सामान भी नहीं निकाल सके। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में लगभग 250 झुग्गियों पर कोर्ट का स्थगन आदेश लागू है।

Image

अशोक विहार इलाके में चला बुलडोजर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Bulldozer Action: सोमवार को दिल्ली में एक बार फिर से बुलडोजर कार्रवाई की गई। शहर के अशोक विहार स्थित जेलरवाला बाग में भारी एक हजार से अधिक झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूद था। इस प्रक्रिया के दौरान कई लोग अपने घरों से सामान नहीं निकाल सके और मलबे के बीच अपने सामान को इकट्ठा करते हुए देखे गए।

झुग्गियों को ध्वस्त करने का काम दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) कर रहा है। पहले भी यह अभियान पहले भी इस क्षेत्र में चलाया गया था। जिन लोगों की झुग्गियां गिराई जा रही हैं, उन्हें DDA ने पक्के अपार्टमेंट में आवास दिया है। आज सुबह DDA की टीम जेलरवाला बाग पहुंची, जहां सैकड़ों झुग्गियां अवैध रूप से बनी हुई थीं।

क्षेत्र में कुल दो हजार से अधिक झुग्गियां बसी हुई हैं, जिनमें से लगभग 250 झुग्गियों के तोड़ने पर अदालत का स्टे लगा हुआ है। कार्रवाई से पहले क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को काट दिया गया, जिससे स्थानीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। निवासियों का कहना है कि जिन झुग्गियों पर स्टे है, उनके लोग बिना बिजली और पानी के कैसे रहेंगे, खासकर इस भीषण गर्मी में, जिसमें छोटे बच्चों के लिए रहना और भी मुश्किल हो गया है। यह स्थिति स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि उन्हें अपने जीवन यापन के लिए आवश्यक सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article