कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में रविवार (आठ जनवरी, 2023) को उन्होंने कई मुद्दों को लेकर उन पर जुबानी हमला किया। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सामने वह बोले- 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। पीएम मोदी उन्हें नहीं भरेंगे क्या...क्यों? हमें यह बात पूछनी चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लिए 15 लाख नौकरियों आरक्षित हैं। अगर गरीबों को उनका लाभ मिल जाएगा, तब वे उन्हें (केंद्र को) सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।
बकौल कांग्रेस चीफ, "कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र बुद्धिजीवी सूबे रहे हैं, जिन्होंने इस देश को बनाया है। पर कर्नाटक में अब क्या हो रहा है? बीजेपी और बसवराज बोम्मई ने हमारे सूबे के धर्म और जाति के आधार पर बर्बाद कर दिया है। उन्होंने इसी तरह से हमें विभाजित किया और यह काम बीजेपी ने किया है।" खड़गे ने आगे बताया- बीजेपी सदस्य प्रधानमंत्री मोदी को भगवान कहते हैं और उनके साथ ईश्वर जैसा सलूक करते हैं। यह कुछ नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ तानाशाही है। इसे जाना ही होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
