Bihar Weather Today: बिहार में बारिश का कहर जारी है। एक तरह लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। नदियां उफान है और बढ़ते जलस्तर के कारण किनारे वाले क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। सड़कों के जलमग्न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मंदिर और धर्मशालाएं पानी में समा गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार में बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं हल्की बारिश का अलर्ट है तो वहीं कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए आपको बताएं कहां-कहां जारी किया गया अलर्ट -
बिहार के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
बिहार के पूर्वी चंपारण, भोजपुर, जहानाबाद, अवरल, पटना, वैशाली, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार में मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 5 से 15 एमएम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि इन जिलों में 41-61 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सौपाल, माधेपुर, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नालंदा और शेखपुरा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम सुहावना रहेगा और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
