दिल्ली

Best Places to Visit in Delhi: दिल्‍ली का ओखला पक्षी अभयारण्य है बहुत अनोखा, यहां आते हैं देश-विदेश के सैकड़ों पक्षी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 02:05 PM IST

Best Places to Visit in Delhi NCR: ओखला पक्षी अभयारण्य प्रवासी पक्षियों का घर है। दिल्ली और नोएडा की सीमा पर करीब 4 किलोमीटर में फैले इस अभयारण्य में सर्दी के मौसम में 300 से अधिक प्रजातियों के विदेशी पक्षी देख जा सकते हैं। यह जगह दिसंबर से मार्च का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

Image

दिल्‍ली के ओखला पक्षी अभयारण्य में आए विदेशी पक्षी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली और नोएडा बॉर्डर पर 4 किमी में फैला है यह अभयारण्य
  • दिसंबर से मार्च माह तक यहां आते हैं 300 तरह के विदेशी पक्षी
  • यह अभयारण्य प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए एक शानदार जगह

Best Places to Visit in Delhi NCR: एक देश से दूसरे देश जाने के लिए यूं तो सभी को वीजा और पासपोर्ट लेने की जरूरत पड़ती है लेकिन राजधानी दिल्‍ली में हर साल हजारों ऐसे मेहमान आते हैं, जिन्हें ना तो वीजा की जरूरत पड़ती है और न ही हवाई जहाज की। ये सर्दी के मौसम दिल्‍ली आते हैं और यहां तीन से चार महीने रहने के बाद वापस अपने देश चले जाते हैं। हम बात कर रहे हैं ओखला पक्षी अभयारण्य में आने वाले विदेशी पक्षियों की। हर साल दिसंबर माह में जब हजारों पक्षी यूरोप, साइबेरिया, कनाडा और अन्‍य कई देशों से यहां पहुंचते हैं तो यहां का नजारा ही बदल जाता है। अगर आप नेचर और वन्य जीवों को प्यार करते हैं तो यह जगह आपके लिए स्‍वर्ग हो सकता है। यहां पर आप दिसंबर से मार्च तक 15 हजार से ज्‍यादा इन मेहमान पक्षियों का अपने परिवार के साथ जी भर कर दीदार कर सकते हैं। यह जगह बच्‍चों को भी खूब पसंद आती है।

यहां आते हैं 300 से ज्यादा तरह के विदेशी पक्षी

ओखला पक्षी अभयारण्य को शहीद चंद्रशेखर आजाद अभयारण्य के तौर पर भी पहचाना जाता है। यह दिल्ली और नोएडा की सीमा पर करीब 4 किलोमीटर में फैला है। इसे 1972 के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है। सर्दी के मौसम में यहां आप 300 से अधिक विदेशी प्रजातियों को देख सकते हैं। दिसंबर से मार्च का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह पक्षी अभयारण्य यमुना नदी के तट पर स्थित है जो इसकी सुंदरता को और बढ़ा देता है। पेड़ों, दलदलों और यमुना नदी के किनारों पर फैली हरियाली तेज-तर्रार शहरी जीवन से राहत देती है। यहां आने वाले लोग अलग तरह की शांति का अनुभव करते हैं।

प्रवासी पक्षियों का घर है यह अभयारण्य

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार इस पक्षी अभयारण्य में सर्दी के मौसम में करीब 15 से 20 हजार पक्षी रहते हैं। इनमें से लगभग 50% प्रवासी पक्षी होते हैं। यहां पर आप रेन क्वेल, कॉम्ब डक, येलो-क्राउन्ड वुडपेकर, पाइड किंगफिशर, बार्न आउल, बेयर पोचार्ड, फिश ईगल, ब्रिसल्ड ग्रासबर्ड और वुड सैंडपाइपर जैसे पक्षी जी भर कर दीदार कर सकते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के साथ कई तरह के पौधों, फूलों और पेड़ों की अनूठी प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं। यह अभयारण्य प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए एक शानदार जगह मानी जाती है। सर्दी के समय में आप यहां सुबह 7:30 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच घूमने आ सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article