दिल्ली

'सबकुछ छोड़कर हिमालय जा रहे हो क्या...?' जब पवन कल्याण से मजाकिया अंदाज में बोले पीएम मोदी- Viral Video

PM Modi Pawan Kalyan viral video: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Image

पवन कल्याण और पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

Photo : PTI

PM Modi Pawan Kalyan viral video: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में शामिल होने आए थे इस मौके पर पवन कल्याण और पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो वायरल हो रहा है वहीं पवन ने कहा कि 'ये भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की बड़ी जीत है और मैं रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं, यह मेहनत का परिणाम है।'

पवन कल्याण ने बताया कि शपथग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सबकुछ छोड़कर हिमालय जाने की तैयारी है क्या...

वहीं पीएम मोदी के साथ बातचीत के बारे में पूछे जाने पर पवन कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा मेरे साथ मजाक करते हैं। आज उन्होंने मेरे पहनावे को देखा और मुझसे पूछा कि क्या मैं सबकुछ छोड़कर हिमालय जा रहा हूं, उनके मुताबिक, पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में उनसे पूछा, 'सब छोड़ के हिमालय जा रहे हो क्या...?'

बता दें कि इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के कई नेता शामिल हुए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जब मंच पर आए तो उन्होंने एनडीए के सभी नेताओं से मुलाकात की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article