दिल्ली

Delhi: जहरीली हुई यमुना! लाखों मछलियों की मौत, बदबू से जीना दूभर

हरियाणा के आठ नंबर गेट से इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाला केमिकलयुक्त पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे यमुना का पानी प्रदूषित और जहरीला हो चुका है, जिसकी चलते अब जलीय जीवों की मौत हो रही है।

Image

यमुना नदी में मछलियों की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुख्य बातें

  • यमुना का पानी दूषित होने से जलीय जीवों को नुकसान
  • दूषित जहरीले पानी में लाखों मछलियों की मौत
  • हरियाणा की इंडस्ट्रियल एरिया का केमिकल युक्त पानी बना काल

राजधानी दिल्ली की यमुना नदी का पानी जहरीला हो गया है। पानी जहरीला होने से जलीय जीवों की मौत हो रही है। हाल के दिनों में लाखों की संख्या में मछलियों को मौत की बात सामने आ रही है। साथ ही बदबू के चलते खेतों में काम करने वाले किसानों का रहना दुर्भर हो रहा है। इतना ही नहीं जहरीले केमिकलयुक्त पानी के कारण यमुना में काम करने वाले लोगों को चर्म रोग की समस्या हो रही है।

हरियाणा से छोड़ा गया केमिकल युक्त पानी

दरअसल, हरियाणा के 8 नंबर ड्रेन से छोड़ा गया इंडस्ट्रियल एरिया का केमिकल वाला पानी यमुना नदी को दूषित कर रहा है। ये दूषित पानी जलीय जीवों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। दिल्ली क्षेत्र में बह रही यमुना नदी में दिल्लीवासियों को पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं था, जो पानी बचा हुआ था, वह भी प्रदूषित हो चुका है। मंगलवार यमुना की तस्वीर इतनी भयावह है कि जिसे देखकर किसी के भी होश फाख्ता हो जाएं। जो यमुना लोगों के लिए जीवन के लिए उपयोगी पानी मुहैया कराती थी, आज उसके इर्द गिर्द भी लोग जाने से कतरा रहे हैं।

चर्म रोग से परेशान हैं मछुआरे

दरअसल, बुराड़ी चार नंबर यमुना घाट से पल्ला जीरो पॉइंट तक पिछले तीन दिन से लगातार मरी हुई मछलियों का झुंड बहता हुआ दिखाई दे रहा है। यमुना नदी में लगातार मछलियों की मौत के बाद यमुना किनारे खेती करने वाले लोग दुर्गंध से परेशान हैं। वहीं, यमुना में काम करने वाले मछुआरों को जहरीले पानी से चरम रोग हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यमुना नदी में हरियाणा के आठ नंबर गेट से इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाला केमिकल वाला पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे यमुना का पानी प्रदूषित और जहरीला हो चुका है, जिसकी चलते अब जलीय जीवों की मौत हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article