देश

खालिस्तान को जगह न दें, संबंध खराब हो जाएंगे- कनाडा को विदेश मंत्री एस जयशंकर की दो टूक

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि चरमपंथी, अतिवादी खालिस्तानी सोच भारत या अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे सहयोगी देशों के लिए ठीक नहीं है।

Image

खालिस्तानी विचारधारा भारत या सहयोगी देशों के लिए ठीक नहीं - विदेश मंत्री एस जयशंकर

Photo : PTI

हाल के दिनों में कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिली है, जिसे लेकर एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने दो टूक में कहा कि खालिस्तान को स्पेस देने से, भारत के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। विदेश मंत्री ने कनाडा के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन में हुई घटनाओं को लेकर भी यह बात कही है।

क्या कहा विदेश मंत्री ने

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि चरमपंथी, अतिवादी खालिस्तानी सोच भारत या अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे सहयोगी देशों के लिए ठीक नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम से इतर जयशंकर ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार कनाडा में हाल में एक रैली के दौरान खालिस्तान समर्थक पोस्टर प्रदर्शित किये जाने का मुद्दा उस देश की सरकार के समक्ष उठायेगी।

एस जयशंकर का बयान

विदेश मंत्री एस जय शंकर ने कहा- "हमने कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे हमारे सहयोगी देशों, जहां खालिस्तानी गतिविधियां हुई हैं, उनसे आग्रह किया है कि वे खालिस्तानियों को तवज्जो नहीं दें, क्योंकि उनकी (खालिस्तानियों की) चरमपंथी, अतिवादी सोच न तो हमारे लिए, न ही उनके लिये और न ही उनसे (उन देशों से) हमारे संबंधों के लिए ठीक है।"

कनाडा की घटना पर क्या बोले जयशंकर

विदेश मंत्री मे कनाडा में हुई पोस्टरबाजी की घटना पर कहा कि यह मुद्दा कनाडा सरकार के सामने उठाया जाएगा। उन्होंने कहा- "हम पोस्टर के मुद्दे को वहां की (कनाडा की) सरकार के साथ उठायेंगे। मेरा मानना है कि अब तक ऐसा (कनाडा की सरकार के समक्ष मुद्दे को उठाने का काम) पहले ही किया जा चुका होगा।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article