दिल्ली

Delhi Power Cut: भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती बनी मुसीबत, उमस वाली गर्मी में बिलबिला रहे दिल्लीवासी

पूर्वी दिल्ली में अत्यधिक गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। जिन घरों में इन्वर्टर नहीं हैं, वहां स्थिति और भी गंभीर है। ब्रह्मपुरी और जाफराबाद जैसे क्षेत्रों में बिजली की अनुपलब्धता से निवासी परेशान हैं। इसके अलावा, कई पुलिस थानों में ठंडे पानी की मशीन खराब होने के कारण फरियादियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Image

दिल्ली भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती बनी मुसीबत

दिल्ली में चिलचिलाती धूप और उमस वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। भीषण गर्मी की मार को झेलने का एक मात्र सहारा दिल्ली के लोगों के पास कूलर और एसी है। लेकिन वो भी उन्हें सही तरह से नसीब नहीं हो रहे हैं। क्योंकि दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में, जैसे ब्रह्मपुरी, चौहान बांगर, जाफराबाद, प्रियदर्शनी विहार, मंडावली, सादतपुर, करावल नगर, सुंदर नगरी और त्रिलोकपुरी में बिजली की कटौती से लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

दिन के साथ रात में भी राहत नहीं

दिन तो दिन यहां रात में बिजली जाने से लोगों की परेशानियां और बढ़ रही है। दिन भर घर से बाहर काम करने के बाद गर्मी झेलकर घर आने पर बस लोगों को ठंडी हवा का ही सहारा होता है। ऐसे में घर में आते ही बिजली चली जाए, तो गर्मी से कोई कैसे बचेगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिनभर गर्मी सहने के बाद रात में भी बिजली जाने से उन्हें और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में नींद नहीं आना भी परेशानी की बड़ी वजह बन गया है।

उच्च तापमान के कारण तारों में फॉल्ट

सादतपुर की निवासी सुमन रघुवंशी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रात में एक से डेढ़ घंटे के लिए बिजली चली जाती है, और बीएसईएस से कोई सूचना नहीं मिलती। गर्मी के कारण पीने के पानी की भी किल्लत है, जिससे दिल्ली पुलिस के थानों में भी ठंडे पानी की मशीन खराब पड़ी हैं। दयालपुर, शकरपुर, और लक्ष्मी नगर थानों में ये मशीनें काम नहीं कर रही हैं, जिससे फरियादियों को परेशानी हो रही है। बीएसईएस का कहना है कि बिजली की कमी नहीं है, लेकिन उच्च तापमान के कारण तारों में फॉल्ट आ रहा है। त्रिलोकपुरी के निवासी रियाजुद्दीन सैफी और ब्रह्मपुरी के विष्णु पचौरी ने भी गर्मी और बिजली कटौती के कारणों का जिक्र किया। विधायक अजय महावर ने कहा कि सरकार इस समस्या पर ध्यान दे रही है और बिजली की कोई कमी नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article