दिल्ली

MCD चुनावों के लिए AAP ने जारी किया थीम सांग, सिसोदिया ने भाजपा पर साधा निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 02:15 PM IST

MCD Election: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने थीम सांग को लांच किया। इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली को साफ-सुथरा रखना एमसीडी का मूल काम था लेकिन 17 सालों में भाजपा इसमें पूरी तरह फेल साबित हुई| और उन्होंने दावा किया लोग भाजपा के राज से त्रस्त हैं।

Image

एमसीडी चुनाव के लिए आप का थीम सांग लांच

Photo : ANI

MCD Election:आम आदमी पार्टी ने एनसीडी चुनावों के लिए अपना थीम सांग लांच कर दिया है। सांग 'जनता की तैयारी है, केजरीवाल की बारी है' को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लांच किया। इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली को साफ-सुथरा रखना एमसीडी का मूल काम था लेकिन 17 सालों में भाजपा इसमें पूरी तरह फेल साबित हुई| जनता ने एक मौका दिया तो अरविन्द केजरीवाल जी ने सरकारी स्कूल-अस्पताल शानदार बनाये, फ्री बिजली दी, बुजुर्गों को फ्री तीर्थ-यात्रा करवाई लेकिन भाजपा ने 17 सालों से एमसीडी में कूड़े के तीन पहाड़ दिए हैं | उन्होंने कहा कि 5 साल में केजरीवाल जी इतना काम कर सकते है तो भाजपा 17 सालों में एमसीडी में कुछ क्यों नहीं कर पाई| आज हर दिल्ली वाले कि जुबां पर एक ही सवाल- दिल्ली में भाजपा ने पिछले 17 सालों में क्या किया|

भाजपा पर लगाए आरोप

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का एमसीडी में काम दिल्ली के पार्कों को बेहतर बनाना था लेकिन 17 सालों में भाजपा ने दिल्ली के पार्कों का भी बेड़ागर्क कर दिया| आज हर दिल्ली वाले कि जुबां पर एक ही सवाल है कि दिल्ली में भाजपा ने पिछले 17 सालों में क्या किया? उन्होंने कहा कि आज पूरी दिल्ली में लोग भारतीय जनता पार्टी से एक ही सवाल पूछ रही है कि हमने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को एक मौका दिया तो उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूल शानदार बना दिए,अस्पताल ठीक कर दिए, बिजली फ्री कर दी, बुजुर्गो को फ्री में तीर्थ यात्रायें करवाई, महिलाओं को फ्री बस सेवा उपलब्ध करवाई| जनता ने भाजपा को कई मौके दिए उसके बावजूद एमसीडी में भाजपा ने अपना मूल काम ही नहीं किया| इसका नतीजा है कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ खड़े है, पूरी दिल्ली कूड़ा-घर बनी हुई है| एमसीडी कि सड़कें टूटी हुई है|

थीम सांग -जनता की तैयारी है- केजरीवाल की बारी है , जनता की तैयारी है, एमसीडी की बारी है, जनता कि तैयारी केजरीवाल .. को बिहार के कार्यकर्ता लोकेश सिंह ने लिखा है और सुशांत अस्थाना इसके म्यूजिक डायरेक्टर है जबकि आम आदमी पार्टी से तिमारपुर विधानसभा के विधायक दिलीप पाण्डेय ने इसे आवाज दी है|

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article