दिल्ली

Services Ordinance:केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ 'AAP' 11 जून को करेगी महारैली, चलाएगी 'डोर-टू डोर कैंपेन'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2023, 07:39 PM IST

AAP Maharally: आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को कहा कि वह केंद्र की ओर से लाए गए 'काले अध्यादेश' के खिलाफ 11 जून को 'महारैली' करेगी।

Image

AAP केंद्र की ओर से लाए गए 'काले अध्यादेश' के खिलाफ 11 जून को 'महारैली' करेगी

AAP on Delhi Services Ordinance: उच्चतम न्यायालय की ओर से केजरीवाल सरकार (CM Kejriwal) के हक में दिए गए फैसले के बाद लाया गया अध्यादेश उपराज्यपाल (LG) को प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण प्रदान करता है 'आप' (AAP) के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस अध्यादेश से पता चलता है कि केंद्र इस तरह के ''तानाशाही वाले फैसले'' देश पर थोपेगा।''उन्होंने लोगों से रामलीला मैदान में रैली में शामिल होने की भी अपील की।

राय ने कहा, 'इस काले अध्यादेश ने साफ कर दिया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस तरह के तानाशाही वाले फैसले देश पर थोपेगी। इसलिए 'आप' ने दिल्ली की जनता के साथ मिलकर इसके खिलाफ अभियान चलाने का फैसला किया है।' उन्होंने कहा, 'इस अध्यादेश के खिलाफ 11 जून को रामलीला मैदान में दिल्ली की जनता महारैली के लिए जुटेगी।'

केंद्र सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और दानिक्स (DANICS) कैडर के अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही के लिए राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण गठित करने के वास्ते 19 मई को अध्यादेश लेकर आई थी। इससे एक हफ्ते पहले ही उच्चतम न्यायालय ने पुलिस, लोक सेवा और भूमि से संबंधित विषयों को लेकर सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली की चुनी हुई सरकार को सौंप दिया था।

सेवा अध्यादेश के खिलाफ डोर-टू-डोर अभियान, रैली करेगी AAP

11 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली आयोजित करने से पहले डोर-टू-डोर अभियान चलाएगी, ताकि केंद्र सरकार को 'सेवाओं' पर सत्ता बहाल करने के लिए पिछले सप्ताह जारी किए गए अध्यादेश के खिलाफ जनमत तैयार किया जा सके। आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि यह अभियान राज्यसभा में अनुमोदन के लिए पेश किए जाने वाले अध्यादेश को हराने के पार्टी के प्रयासों के समानांतर चलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article