Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर यह आरोप लगाया है कि दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी मिलीभगत थी। AAP नेता और राज्यसभा सांसद अनुराग ढांडा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के हारने के पीछे बीजेपी और कांग्रेस के मिलकर काम करने को जिम्मेदार बताया।
चंदों के आंकड़ों का दिया हवाला
ढांडा ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए चंदे के रिकॉर्ड से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी ने अपने फंडिंग में गंभीर गड़बड़ियां की हैं। आंकड़ों से साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलीभगत से दिल्ली में चुनाव लड़ रही थी।
कांग्रेस को मिले 44 करोड़
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी सर्वे में कांग्रेस को कोई सीट मिलने की संभावना नहीं थी, इसके बावजूद उसे 44 करोड़ रुपये का नकद चंदा मिला, जबकि AAP को केवल 2000 रुपये और बीजेपी को जीरो नकद चंदा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को इतनी बड़ी रकम देना, जबकि ऐसी उम्मीद थी कि वह कोई सीट नहीं जीत पाएगी, भाजपा और कांग्रेस के बीच गुप्त समझौते का संकेत है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को एक भी रुपया नहीं मिला था।
लगाया आरोप
ढांडा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को 44 करोड़ रुपये का नकद चंदा मिला लेकिन इसके बाद भी किसी एजेंसी ने जांच तक नहीं की। अगर ऐसा कोई चंदा आप को मिला होता तो सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियां जांच शुरू कर देतीं। यह बताता है कि बीजेपी और कांग्रेस एक साथ काम कर रहे थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
