दिल्ली

दिल्ली में ठंड-फॉग और पॉल्यूशन का ट्रिपल अटैक, आज भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, 4 डिग्री लुढ़का पारा

आज का मौसम दिल्ली, 19 November 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में ठंड के साथ ही कोहरे और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। राजधानी में छाए कोहरे और धुंध से ठंड में इजाफा हुआ है। लोग अब शॉल और स्वेटर में नजर आ रहे हैं। दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है। कुछ दिन पहले तक जहां घरों में पंखे चल रहे थे, वहीं अब मौसम बदलने से लोगों ने स्वेटर कंबल निकाल लिए हैं। अब गर्म कपड़ों के बिना सुबह और रात में निकलना मुश्किल हो गया है। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में धुंध और कोहरा छा रहा है। जिसकी वजह से ठंड का एहसास भी बढ़ा है। वहीं बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली दिनभर स्मॉग की चादर में कैद में है। जिसकी वजह से दोपहर में धूप का असर नहीं हो रहा। साथ ही सर्द हवाओं के चलने से भी ठंड बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि आज राजधानी का मौसम कैसा रहने वाला है?

दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं शाम और रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 16.2 डिग्री रहा।

अगले 5 दिन दिल्ली का मौसम

आईएमडी के अनुसार अगले तीन दिन दिल्ली में ठंड के साथ ही प्रदूषण और कोहरे का अटैक भी देखने को मिलेगा। 20 और 21 नवंबर को राजधानी में घना कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। जिसके बाद 22 नवंबर को मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। 23 और 24 नवंबर को भी सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

प्रदूषण से बेहाल दिल्ली

दिल्ली में ठंड के साथ ही प्रदूषण भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ज्यातार इलाकों का एक्यूआई 500 के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह छह बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 494 दर्ज किया गया। इस दौरान 16 इलाके ऐसे भी रहे, जहां पर एयर क्वालिटी 500 रही। दिल्ली में सबसे कम एक्यूआई आईटीओ 386 दर्ज किया गया। सोमवार को शाम 4 बजे दिल्ली में एक्यूआई 494 रिकॉर्ड हुआ था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!