दिल्ली

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, BMW कार चला रही महिला ने दिल्ली में एक शख्स को कुचला, मौके पर मौत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 21, 2023, 09:27 PM IST

Delhi BMW Car Accident: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर सामने आया है, यहां तेजी से BMW कार चला रही एक महिला ने एक शख्स को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Image

BMW कार एक महिला चला रही थी

Photo : ANI

Delhi BMW Road Accident: दिल्ली के मोती नगर इलाके में तेज रफ्तार का कहर सामने आया है, यहां BMW चला रही महिला ने शख्स को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला गिरफ्तार कर ली गई है।

इस रोड एक्सीडेंट होने के बाद पीड़ित को एक अस्पताल में ले जाया गया, अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है, मृतक बसईदारापुर गांव के रहने वाला बताया जा रहा है।

वह शराब के नशे में थी या नहीं?

पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है, उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वह शराब के नशे में थी या नहीं, वहीं पुलिस इस घटना के बाद से आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि साफ हो सके कि जब ये एक्सीडेंट हुआ तो उस वक्त कार की स्पीड कितनी थी।

BMW कार एक महिला चला रही थी

मामला पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके का है, घटना संडे को सामने आई है, गाड़ी एक महिला चला रही थी बताते हैं कि पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है, इस रोड एक्सीडेंट के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और पुलिस और आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article