दिल्ली

Delhi Police: दिल्ली में बिल्डर के साथ शराब पार्टी पुलिसवालों को पड़ी महंगी, हो गया ये एक्शन

Delhi Police News: दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक लोकल बिल्डर के यहां पार्टी कर रहे 8 पुलिस वालों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

Delhi Police News: सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई जिसमें जैतपुर इलाके में एक बिल्डर के यहां कुछ पुलिस वाले शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं ,कुछ हुक्का पीते हुए और कुछ खाना खाते हुए ,जब यह तस्वीर वायरल हुई तो इसके बाद दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेश देव ने आठ पुलिस वालों को पुलिस लाइन भेज दिया।

डीसीपी ने 22 जुलाई को आदेश जारी करते हुए एक एएसआई ,पांच हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबलों को पुलिस लाइन भेज दिया है, इन पुलिस वालों का बिल्डर से किस तरह का गठजोड़ है इसकी जांच की जा रही है।

दरअसल पिछले कुछ महीने से सीबीआई लगातार अलग-अलग मामलों में दिल्ली पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर रही है कोई जबरन वसूली में कोई घूस लेने में कोई किडनैपिंग में अरेस्ट किया जा रहा है इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दो दिन पहले एक मीटिंग ली और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करने की आदेश दिए

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article