दिल्ली

विदेशी लड़की से रिक्शे वाले ने जामा मस्जिद से लाल किले का किराया मांगा 6000 रुपए, ठगी की कहानी-Video

Foreign Girl Cheated in Delhi video: दिल्ली घूमने आई सिंगापुर की एक लड़की से यहां के रिक्शे वाले ने जामा मस्जिद से लाल किले तक का किराया 6000 रुपए मांग लिया।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

Foreign Girl Cheated in Delhi: भारत में मेहमान को भगवान समझा जाता है पर उस वक्त क्या हो जब मेहमान के साथ ही धोखाधड़ी की घटना हो जाए, देश की राजधानी दिल्ली से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां दिल्ली घूमने आई सिंगापुर की एक लड़की से यहां के रिक्शे वाले ने जामा मस्जिद से लाल किले तक का किराया 6000 रुपए मांग लिया, विदेशी लड़की ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर ट्रैवल व्लॉगर सिल्विया चान ने पोस्ट किया है सिल्विया चान सिंगापुर की रहने वाली हैं और वह एक ट्रैवल ब्लॉगर हैं वो भारत घूमने आई और इस सिलसिले में दिल्ली भी घूमने पहंची जहां उसके साथ चीटिंग हुई।

आप भी ये वीडियो देख लें-

सिल्विया पुरानी दिल्ली की गलियां देखने निकली पहले तो रिक्शा चालक ने अच्छा व्यवहार किया और तय किराए 100 रूपये में उन्हें जामा मस्जिद से लाल किला तक पहुंचाया लेकिन बाद में चालक ने 100 रूपये के भुगतान को अस्वीकार कर दिया और इसके बजाय 6000 रूपये की मांग करने लगा।

जिसके बाद इस पूरी घटना का वीडियो उन लड़कियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!