शहर

विदेशी दूतावास की फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी में घूम रही थी महिला, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने फर्जी विदेशी दूतावास की नंबर प्लेट लगी कार से घूम रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को राजधानी में स्थित विभिन्न दूतावासों और हाई सिक्योरिटी इलाकों में बार-बार चक्कर लगाते हुए देखा गया है जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Delhi Police Held Women

दिल्ली पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार

Photo : ANI

Delhi News: दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने फर्जी विदेशी दूतावास की नंबर प्लेट लगी कार से घूम रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को राजधानी में स्थित विभिन्न दूतावासों और हाई सिक्योरिटी इलाकों में बार-बार चक्कर लगाते हुए देखा गया है जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में एक विदेशी दूतावास की फर्जी नंबर प्लेट लगी कार में घूमते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया गया। यह महिला अक्सर नई दिल्ली के अलग-अलग दूतावासों और हाई सिक्योरिटी इलाकों में जा रही थी।

कब हुई गिरफ्तारी

बकौल अधिकारी, एंटी-एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल क्राइम ब्रांच की एक टीम ने 15 जनवरी को खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए वसंत विहार इलाके से एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब महिला को गिरफ्तार किया तब वह इनोवा कार चला रही थी जिस पर एक विदेशी दूतावास की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने जब इनोवा कार की तलाशी ली तो एक और विदेशी दूतावास की नंबर प्लेट भी बरामद हुई।

हिमांशु भाऊ गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

इससे पहले, हिमांशु भाऊ गिरोह के दो संदिग्ध सदस्यों को दिल्ली में यूईआर-2 फ्लाईओवर के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया था कि विक्की उर्फ मोगली और चंदर भान को गुरुवार देर रात हिरण कुदना-दिचाऊं कलां गांव जाने के रास्ते में कार में यात्रा करते समय रोका गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था, ''जब पुलिस दल ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो विक्की ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और इस कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई।''

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article