शहर

Weather Updates: Delhi-NCR में बारिश होगी या सताएगी गर्मी, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली में सोमवार को कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। इसका असर मंगलवार को भी देखने को मिला और दिनभर उमस से राहत मिली रही। इसके साथ ही कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। जानिए दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में सावन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई। दिल्ली के कई इलाकों में सावन के पहले दिन यानी कि सोमवार को झमाझम बारिश हुई। राजधानी में बारिश होने से मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों ने चैन की सांस ली। बता दें कि पिछले महीने दिल्ली में मानसून का प्रवेश हुआ था। शुरुआत में बारिश हुई, लेकिन आगे चलकर मानसून कमजोर पड़ गया था। हालांकि, अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और मौसम का मिजाज बदल चुका है।

दिल्ली में सुहाना रहा मौसम

सावन के पहले दिन की तरह ही दिल्ली में मंगलवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना बना रहा। इसके अलावा जिस इलाके में बारिश नहीं भी हुई, वहां भी मौसम का रुख अच्छा और गर्मी से राहत मिली रही, क्योंकि कुछ इलाकों में बारिश हुई तो कहीं बादल छाए रहे।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

इसी बीच दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने फिर से खुशखबरी दी है। आईएमडी ने बताया है कि दिल्ली में बुधवार को भी मौसम सही रहने वाला है और दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को झमाझम बारिश होने वाली है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। कुल मिलाकर दिल्ली में बुधवार को बारिश जारी रहेगी और मौसम कूल बना रहेगा।

अन्य शहरों का हाल जानें

बता दें कि दिल्ली के अलावा एनसीआर के कई शहरों में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद समेत कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, अगर दिल्ली एनसीआर को छोड़ दें, तो कई राज्य भीषण बाढ़ की चपेट में आग गए हैं। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article