शहर

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में फिर झमाझम बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को नोएडा-गाजियाबाद में होगी भारी बरसात, IMD की चेतावनी

Delhi Weather Today (दिल्ली का मौसम 5 September): दिल्ली-NCR में 5 सितंबर को फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी और मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया के अनुसार नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में 140mm तक भारी बारिश और जलभराव की संभावना है।

Image

दिल्ली में आज फिर होगी बारिश

Photo : PTI

Delhi Weather Today 5 September: दिल्ली-NCR में जन्माष्टमी के दिन हुई झमाझम बारिश के बाद जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम से राहत भी नहीं मिली थी कि मौसम विभाग ने एक और भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया के मुताबिक, 5 सितंबर दिल्ली-NCR के लिए एक और भारी बारिश वाला दिन साबित होने जा रहा है, जहां दोपहर से लेकर देर शाम तक तेज बारिश की संभावना है।

IMD का पूर्वानुमान: दिनभर गरज-चमक के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, लो प्रेशर एरिया के उत्तर-पूर्व दिशा में घूमने के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में सीधा प्रभाव देखने को मिल रहा है। 5 सितंबर की सुबह, दोपहर और शाम तीनों पहरों में बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं हवा में नमी का स्तर 70 से 95 फीसदी तक दर्ज किया जा सकता है।

NCR में 60 से 140mm तक हो सकती है भारी बारिश

प्रसिद्ध स्वतंत्र मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मौसम से जुड़ा एक बड़ा अपडेट साझा किया है। उनके पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर इस समय लो प्रेशर सिस्टम के मुहाने पर है। 5 सितंबर की दोपहर से लेकर देर शाम के बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का नया दौर शुरू होगा। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 60mm से 140mm तक भारी वर्षा का अनुमान है, वहीं दिल्ली और गुरुग्राम में 30mm से 80mm तक बारिश दर्ज की जा सकती है। पहले रुक-रुक कर बारिश होगी, लेकिन दोपहर से देर शाम के बीच होने वाले तेज स्पेल के कारण निचले इलाकों में भारी वॉटरलॉगिंग हो सकती है।

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट समेत सड़कों पर जलभराव का असर

बीते दिन हुई बारिश के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के आसपास पानी भर जाने से उड़ानों और यात्रियों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा था। गुरुग्राम और दिल्ली के कई प्रमुख चौराहों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि 5 सितंबर को जलभराव के कारण स्थिति फिर से गंभीर हो सकती है, इसलिए जरूरी काम होने पर ही यात्रा करें।

मौसम विशेषज्ञों की सलाह है कि सितंबर के तीसरे हफ्ते में मानसून की बारिश की वापसी हो सकती है, लेकिन 5 सितंबर का यह स्पेल इस सीजन के सबसे अच्छे मानसूनी दिनों में से एक रहेगा। हालांकि जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article