Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-Dec-2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड, कोहरे और वायु प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड में घना कोहरा छाया हुआ है और प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रह है। इस समय पूरे दिल्ली-एनसीआर का मौसम बिगड़ा हुआ है। बीते 24 घंटे में मौसम ने इस प्रकार करवट ली की दिल्ली-एनसीआर में शनिवार का दिन सबसे ठंडा रहा। रात तो रात दिन के समय भी लोग कांपते नजर आए। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। बदले मौसम के मिजाज के कारण मौसम विभाग ने आनन-फानन में पहले येलो अलर्ट तो उसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को दिल्ली में भीषण ठंड पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार की तरह ही आज रविवार को भी दिल्ली में बेहद ठंड पड़ेगी।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा रहेगा?
IMD ने दिल्ली के साथ गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अच्छी बात ये है कि रविवार होने के कारण लोग कम से कम बाहर निकलेंगे। ठंड से बचने के लिए दिल्ली-एनसीआर में लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। करीब-करीब हर घर में हीटर चल रहा है, ताकि ठंड से बचा जा सकें। हीटर की गर्माहट छोड़ कोई भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहता। तापमान की बात करें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रह सकता है। रात के समय तापमान 5 से 6 डिग्री तक बना रहेगा।
दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम का हाल?
दिसंबर के 15 दिन बीतने के बाद से राजधानी में सही मायने में दिल्ली वाली सर्दी की शुरुआत हो गई है। रात तो रात यहां दिन भी कम ठंडे नहीं है। दोनों समय में भीषण ठंड हो रही है। तापमान में सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है, जिसके चलते शीतलहर का असर भी दिखाई देने लगा है। अब दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति भी बनने लगी है। भीषण ठंड के बीच दिल्लीवाले हीटर के सहारे सर्दियां काट रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आ सकती है। सर्द हवाएं लोगों को और परेशान करेंगी और ठंड से लोगों को और कांपता हुआ देखा जाएगा। हालांकि इस बीच बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन नए साल की शुरुआत हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के साथ होने का अनुमान जरूर है।
कल दिल्ली में मौसम का हाल?
22 दिसंबर को दिल्ली में मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन मौसमी गतिविधियों को देखते हुए अलर्ट को बदला भी जा सकता है। जिस प्रकार 20 दिसंबर को येलो अलर्ट स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट में बदला गया था। फिलहाल मौसम विभाग ने 22 दिसंबर यानी सोमवार को घना कोहरे के साथ भीषण सर्दी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। दोपहर के समय बादल छंटने से धूप नजर आ सकती है, लेकिन इससे राहत की संभावना कम है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहेगी। वाहन चालकों को इस दौरान फॉग लाइट का प्रयोग करने और धीमी गति में वाहन चलाने की सलाह दी गई है। दुर्घटना से सतर्कता भली।
