Delhi–Mumbai Expressway की खास बातें
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की खासियत यह है कि इसे भविष्य को सामने रखकर बनाया जा रहा है। फिलहाल इस एक्सप्रेसवे को दिल्ली से मुंबई तक 8 लेन का बनाया जा रहा है, लेकिन भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे 12 लेन का भी किया जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ हर 50 किमी की दूरी पर यात्रियों के लिए चाय, पानी, रेस्त्रां, विश्राम और पेट्रोल पंप व सीएनजी पंप की सुविधा दी जाएगी।
Delhi–Mumbai Expressway से क्या फायदा होगा
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का काम अभी चल ही रहा है। यह एक्सप्रेसवे अपने साथ रोजगार के अवसर भी लेकर आ रहा है। एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान जहां निर्माण मजदूरों, इंजीनियरों आदि को रोजगार मिला है, वहीं बाद में रिपेयर कार्य में भी रोजगार सृजित होंगे। इसके अलावा जिन क्षेत्रों से यह एक्सप्रेसवे गुजर रहा है, वहां पर औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने से भी नए रोजगारों का सृजन होगा। एक्सप्रेसवे के बन जाने से उद्योगों और किसानों को अपने उत्पादों को जल्द से जल्द उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इन शहरों को जोड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सिर्फ इन दो शहरों को ही नहीं बल्कि गुरुग्राम, दौसा, जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, अहमदाबा, वडोदरा जैसे शहर दिल्ली और मुंबई से ही नहीं, बल्कि आपस में भी जुड़ जाएंगे। एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने के बाद इन शहरों के बीच आवाजाही तेज हो जाएगी।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से इन शहरों की दूरी बढ़ेगी
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बन जाने के दिल्ली के कुछ शहरों के बीच दूरी बढ़ जाएगी। दिल्ली से जिन शहरों की दूरी बढ़ जाएगी, उनमें जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और अहमदाबाद हैं। हालांकि, इस बात के लिए निश्चिंत रहें कि भले ही किलोमीटर में दूरियां बढ़ जाएं, लेकिन सफर आसान हो जाएगा और समय भी कम लगेगा।
|
