शहर

दिल्ली का मौसम (14 Jan 2026) Delhi Weather Today: मकर संक्रांति पर कांपेगी दिल्ली! ठंड ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड; कोल्ड वेव को लेकर IMD का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 Jan 2026: दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को राजधानी में पिछले 3 सालों में जनवरी की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, इस दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आज मकर संक्रांति पर दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं:

Image

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (14 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर में ठंड इस सीजन का सबसे सख्त रूप दिखा रही हैं। कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। मंगलवार को दिल्ली में पिछली तीन सालों की सबसे सर्द जनवरी की सुबह दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आज भी मौसम विभाग ने कोल्ड वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी में फिलहाल दिन में गुनगुनी धूप निकल रही है। जिसके कारण हल्की राहत महसूस हो रही है। लेकिन शाम होते ही फिर बर्फीली हवाएं ठंड बढ़ा रही है। सुबह और रात के समय गलाने वाली ठंड का एहसास सबसे अधिक हो रहा है। आगामी दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज सुबह हल्के से मध्यम कोहरा अलग-अलग इलाकों में छाया रहा। इस दौरान कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति भी बनी रहने की संभावना है। साथ ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दोपहर के समय 5 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा दिल्ली का मौसम

IMD के अनुसार 15 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसका प्रभाव दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। इसके असर से राजधानी में 19 जनवरी तक छिटपुट बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इस दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 3 सालों का रिकॉर्ड

दिल्ली में मंगलवार को भी शीतलहर का प्रभाव जारी रहा। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में पिछले तीन सालों में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस हो गया। राजधानी में 16 जनवरी 2023 को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस दौरान सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। वहीं पालम में 4 डिग्री, लोधी रोड में 3 डिग्री, रिज में 4.4 डिग्री और आया नगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान

दिल्ली का इलाकान्यूनतम तापमान
सफदरजंग3 डिग्री सेल्सियस
पालम4 डिग्री सेल्सियस
लोधी रोड3 डिग्री सेल्सियस
रिज4.4 डिग्री सेल्सियस
आया नगर3.2 डिग्री सेल्सियस

शीतलहर किसे कहते हैं?

मौसम विभाग के के अनुसार, शीतलहर की स्थिति तब घोषित की जाती है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे गिर जाता है। इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बिगड़कर फिर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। मंगलवार को दिल्ली का AQI 337 दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article