शहर

दिल्ली का मौसम (09 Jan 2026) Delhi NCR Weather Today: कड़ाके की ठंड से कांप रही दिल्ली, 12 जनवरी तक राहत नहीं; जानें IMD का पूर्वानुमान

दिल्ली का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 Jan 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंडी हवाओं, कोहरे और शीत लहर के चलते दिन-रात सर्दी का असर साफ महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आने वाले दिनों में भी तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है और ठंड का दौर जारी रह सकता है। तो आइए जानें आज दिल्ली समेत एनसीआर के मौसम का हाल

Image

दिल्ली का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली में आज का मौसम (09 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। तेज ठंड, घने कोहरे और शीत लहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को दिल्ली में लगातार दूसरे दिन अत्यधिक सर्दी महसूस की गई, वहीं गुरुवार को भी ठंड और कोहरे से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। पिछले 24 घंटों में दिल्ली के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला।

इस दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में 1–2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्यतः 14°C से 17°C के बीच और न्यूनतम तापमान 5°C से 6°C के आसपास रहा। न्यूनतम तापमान कुछ इलाकों में सामान्य से कम रहा, जहां विचलन लगभग –1.6°C से 3.0°C तक दर्ज किया गया, जबकि शेष दिल्ली में यह सामान्य सीमा (–1.5°C से 1.5°C) के भीतर रहा। अधिकतम तापमान कुछ स्थानों पर सामान्य से काफी कम (–3.1°C से –5.0°C), कुछ जगहों पर सामान्य से कम (–1.6°C से –3.0°C) और बाकी क्षेत्रों में सामान्य के आसपास रहा।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज मौसम अधिकतर साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 16°C से 18°C और न्यूनतम तापमान 5°C से 7°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से कम (लगभग –1.6°C से –3°C) बना रह सकता है। सुबह के वक्त सतही हवाएं मुख्य रूप से पश्चिम दिशा से चलेंगी, जिनकी रफ्तार 5 किमी प्रति घंटे से कम रहेगी। दोपहर में हवा की गति बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटे से कम हो सकती है। शाम और रात के समय हवा की रफ्तार घटेगी और उत्तर दिशा से 10 किमी प्रति घंटे से कम रहेगी।

दिल्ली एनसीआर में तापमान का हाल

शहर अधिकतम/न्यूनतम तापमान
दिल्ली 14/5
नोएडा17/7
गाजियाबाद17/6
गुरुग्राम16/7
ग्रेटर नोएडा17/7
फरीदाबाद17/7

दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा?

कल भी दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 16°C से 18°C और न्यूनतम तापमान 6°C से 8°C के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से कम (–1.6°C से –3°C) रहने की संभावना है। सुबह के समय हवाएं पश्चिम दिशा से चलेंगी और इनकी गति 10 किमी प्रति घंटे से कम रहेगी। दोपहर में हवा की रफ्तार बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 20 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। शाम और रात में हवा की गति घटकर उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 10 किमी प्रति घंटे रह जाएगी।

12 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में लगभग 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण ठंड का असर और तेज हो गया है। रात के समय सर्दी और ज्यादा महसूस हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि, इन हालातों के बावजूद बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट और कोल्ड डे की चेतावनी पूरी तरह से प्रभावी होती हुई नहीं दिखी। अब यह देखना अहम होगा कि आज येलो अलर्ट कितना सटीक साबित होता है। वहीं, अनुमान है कि 12 जनवरी तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा और तापमान में भी खास बदलाव नहीं होगा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!